अमेरिका मे दिखा भारत वंशियों का जलवा ……

Barsali Times Desl
3 Min Read

राष्ट्रपति जो बाइडन अब तक अपने प्रशासन के प्रमुख पदों पर 130 भारतवंशियों की नियुक्ति की हैं। तो अमेरिकी आबादी में भारतवंशी आबादी मात्र एक फीसदी है। लेकिन अमेरिकी प्रशासन में उनका प्रतिनिधित्व और दखल अहम है। तो यूएस कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज पंजाबी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए अहम बातें कहीं। तो राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव रक्षा के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। और इस मौके पर उन्होंने अमेरिकी सरकार में शीर्ष पदों पर नियुक्त भारतीय अमेरिकियों की सूची पढ़ी। पंजाबी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने 130 भारतवंशी अमेरिकियों को अपने प्रशासन में नियुक्त किया है। यह गौरव की बात है।

 

बता दे की भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर 75 भारतीय अमेरिकी संगठनों ने मिलकर यह कार्यक्रम रखा था।तो इनमें प्रमुख हैं यूएस इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल, सेवा इंटरनेशनल, एकल विद्यालय फाउंडेशन, हिंदू स्वयंसेवक संघ, जीओपीआईओ सिलिकॉन वैली, यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल, सनातन संस्कृति के लिए सरदार पटेल कोष। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘ स्ट्रांगर टुगेदर यूएस-इंडिया पार्टनरशिप‘ था।

 

राष्ट्रपति बाइडन ने इस वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा था कि करीब 40 लाख भारतीय अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोगों ने 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई। तो अमेरिका भारत के लोगों के साथ उनकी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए इसमें शामिल हुआ। महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश स्थाई है।

 

इस मौके पर एशियाई अमेरिकियों, मूलनिवासी हवाई और प्रशांत द्वीप वासियों के मामलों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भूटोरिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध गहरे हुए हैं। तो प्रवासी भारतीय अमेरिकियों द्वारा तैयार सूची के अनुसार 40 से अधिक भारतवंशी अमेरिकियों को देश में विभिन्न कार्यालयों के लिए चुना गया है।

 

गूगल के भारतीय-अमेरिकी सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक भारतवंशी अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख हैं। अन्य लोगों में एडोब के शांतनु नारायण, जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल, डेलॉइट के पुनीत रेनजेन और फेडेक्स के राज सुब्रमण्यम शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *