मरीजों के खानपान और चिकित्सकों पर पैनी नजर…………

Barsali Times Desl
1 Min Read

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के साथ उनके खानपान पर भी चिकित्सकों की अब पैनी नजर रहेगी। तो अस्पताल में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापरक और पौष्टिक भोजन परोसा जा सके, इसके लिए दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खानपान विशेषज्ञों और डॉक्टरों की विशेष टीम का गठन किया गया है।

 

तो वही खानपान चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की जांच करने के साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी सौंपेगी।बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों के इलाज के साथ ही उनके खानपान का भी जायजा लिया था।तो  मुख्यमंत्री ने मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अब दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भोजन को लेकर खास सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *