अतिवृष्टि से यमुना का जलस्तर बढ़ा, रात भर यमुनोत्री -जानकीचट्टी में मची अफरातफरी।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

अतिवृष्टि से यमुना का जलस्तर बढ़ा, रात भर यमुनोत्री -जानकीचट्टी में मची अफरातफरी।।

बाढ़ से नुक्सान की खबर ,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन।।

यमुनोत्री हाईवे तीन स्थानों पर बंद, एन एच जुटा मार्ग खोलने में।।


यमुनोत्री। यमुनोत्री -जानकीचट्टी में भारी गुरुवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि जिससे यमुना का जल स्तर बढ़़ने से जानकीचट्टी के पार्किंग तक पानी घुस गया है।
दो से अधिक कच्ची दुकानें व ढाबा बहे। जन हानि की आशंका।
रातभर रही अफरा तफरी।
बस पार्किंग सहित दर्जनों दुकानें पानी से तबाह।

पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे।
जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री में राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र के यमुना नदी के तीव्र बहाव के कारण पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।।
यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा street light भी क्षतिग्रस्त हुई है तथा मंदिर का जनरेटर भी बहा है।


जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से जानकीचट्टी में 03 खच्चर बहे व 01 मोटरसाइकिल और जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे का कटाव एवं शुभम प्लेस होटल के आगे रोड के दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना है अन्य कोई सूचना नहीं है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है वर्तमान में सामान्य बात जा रहा हैं।

गुरुवार को रात्रि को हुईं अतिवृष्टि से यमुनोत्री हाईवे
1- हनुमानचट्टी के पास
2- बनास के पास
3- डाबरकोट के पास ती स्थानों पर अवरोध है।

एन एच बड़कोट मार्ग सूचारू करवाने के लिए मशीनरी कार्यरत हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *