भारत – नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद 1घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद

Barsali Times Desl
1 Min Read

पिथौरागढ़ धारचूला में रविवार को नेपाल की ओर से किए गए पथराव में एक मजदूर के घायल होने और पुल बंद करने के बाद नेपाल में भीड़ में लाठीचार्ज के दौरान एक भारतीय के घायल होने की घटना से लोगों में नाराजगी है।

 

बता दें कि नेपाल की ओर से लगातार किए जा रहे पथराव के विरोध में सोमवार को भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद करा दिया इससे लगभग 1घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही।

 

तो वही नेपाल की ओर से किए गए पथराव के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए पिथौरागढ़ से अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान भी सोमवार को धारचूला पहुंचे। अपर जिलाधिकारी धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी के साथ नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करने के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय गए हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *