निर्दलीय प्रत्याशी सब पर भारी

Barsali Times Desk
1 Min Read
यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संजय डोभाल को अपना समर्थन दे रहे ग्रामीण

उत्तरकाशी जिले में चिन्याली सौड़ के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल के समर्थन में गाँव गाँव से रासो नृत्य तांदी की तस्वीरें सामने आ रही है। चुनावी प्रचार प्रसार में उम्मीदवार संजय डोभाल का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के साथ कैंपेन में बेंड बाजे की थाप में निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल भी तांदी नृत्य करते नजर आए। यह बात तो जाहिर है कि इस बार जो उत्साह देखा जा रहा वो शायद ही इससे पहले कभी देखा गया हो ।

 


निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल को जीताने के लिए समर्थक पूरा धम खम भर रहे हैं । जहाँ निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पूरा गांव झूम रहा है….यह तस्वीरें लोकतंत्र के महापर्व को और भी सुंदर बना रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा से लेकर अन्य दलों के प्रत्याशी भी पार्टी छोड़ संजय डोभाल को समर्थन दे रहे हैं। इसके बाद अब यमनोत्री विधानसभा सीट में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *