उत्तराखंडदेहरादून

जली हुई कार के अंदर मिला महिला का कंकाल,पुलिस जांच में जुटी…

Listen to this article

जली हुई कार के अंदर मिला महिला का कंकाल,पुलिस जांच में जुटी।

संवादाता : विनय उनियाल,

जोतिर्मठ

उत्तराखंड के चमोली ज़िले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही हैं।यहाँ जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला हैं।क्षेत्र में कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने के बाद पूरे ईलाके में दहशत का माहौल हैं।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नो से दस बजे के बीच की बताई जा रही हैं।स्थानीय लोगो के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या KA 01 AG 0590में एक युवक और युवती बीतें शनिवार को सुभाई में घूमते हुए स्थानीय लोगो को दिखे थे,शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगो को घूमती हुई दिखी थी।यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55,आर नंबर 8,द्वितीय तल,2ND MAIN ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया NGEF कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं।लेकिन देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं,कार में सवार महिला का कंकाल तो जली कार के अंदर दिखाई दे रहा हैं,लेकिन महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता हैं।ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहें हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!