खाली पदों का ब्योरा किया गया तलब,सीएम ने दिए निर्देश ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

राज्य सरकार के सभी विभागों व राजकीय संस्थानों से एक हफ्ते में निर्धारित प्रारूप पर खाली पदों का ब्योरा तलब किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे।

बता दें कि अभी विभागों में करीब 30 हजार पद खाली होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने पांच नवंबर को समीक्षा बैठक में कुछ विभागों ने ही खाली पदों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थे कि सभी विभागों से पदों की संख्या और उनकी स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करें।

तो इसमें विभागों को काली पदों की संख्या, अधियाचन की स्थिति, नियमावली की वजह से रुकी भर्ती, कोर्ट में लंबित मामलों के कारण अटकी नियुक्तियां, पदोन्नति की पात्रता पूरी नहीं करने के कारण खाली पदों की जानकारी मांगी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *