उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनसामाजिक

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन के अथक प्रयासों स्थापित राम वाटिका का आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चैहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी ने विधिवत उद्घाटन किया।

Listen to this article


अयोध्यापुरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी के अथक प्रयासों स्थापित राम वाटिका का आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चैहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने विधिवत उद्घाटन किया।

इसके पश्चात राम वाटिका में तुलसी एवं रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चैहान ने कहा कि वर्षों की मेहनत एवं लाखों की शहादत के बाद आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर राम वाटिका का निर्माण किया गया, जिसका आज उद्घाटन किया गया। राम वाटिका में पौध रोपण भी किया गया जो हमें पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि राम वाटिका उद्घाटन में मुख्य विकास अधिकारी जी के पिता श्री जयमंगल सिंह जी एवं माता श्रीमती सरोज कुमारी जी भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उनके द्वारा भी रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया, जो हमारे लिए गौरव का क्षण है।


इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी ने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद राम लला आज अयोध्या में विराजमान हो रहे। उन्होंने कहा कि सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि इसी परिणाम है कि आज विकास भवन परिसर में राम वाटिका का उद्घाटन किया गया।


इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने कहा कि बहुत कम समय में राम वाटिका को भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास भवन परिधि के आस-पास स्थान को चिन्ह्त कर भागीरथी वाटिका का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वाटिका निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वाटिका में तुलसी एवं रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आने समय में वाटिका में और भी पौध रोपण किये जायेंगे। उन्होने वाटिका निर्माण में अपना योगदान देने वाली अधिकारियों एवं कर्मचारियों खासकर पीआरडी टीम का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी प्रकार सभी टीम भावना कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिशेक रूहेला, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलोनी,पूर्व विधायक केदार सिह रावत, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष भाजपा जिला किसान मोर्चा किशोर जोशी, नवीन पैन्यूली, देशराज बिष्ट, विनोद चैहान, विजय बहादूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!