पहाड़ से मैदान तक मौसम ने ली करवट

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया। बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने की और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *