नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Barsali Times Desl
2 Min Read

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय युवक पर अपनी ही नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अचानक तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। यह जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए।

पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में नाबालिग ने अपने ही भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस द्वारा नाबालिग के बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *