2003 साल के अंत तक पचीस हजार नौकुरियां देने जा रही सरकार : चौहान।।

Barsali Times Desk
4 Min Read

 

1 -रोजगार देने वालों में देश में दूसरे स्थान पर उत्तराखंड, चौहान।।

2-इस साल के अंत तक 25000 नौकुरियां देने जा रही सरकार : चौहान।।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। इस साल के अंत तक 250000 युवकों को रोजगार मिलेगा। सीएम धामी का सबसे बड़ा लक्ष्य अपने राज्य के युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। उक्त बात प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तरकाशी लोनिवि विश्राम गृह में मीडिया को बताया कि उत्तराखंड देशभर में रोजगार सृजन करने वाले राज्यों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं को बधाई दी है।
बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 2023 के पहले छह महीनों में औपचारिक रोजगार सृजन में वृद्धि के मामले में असम 33 प्रतिशत बढ़ोतरी दर के साथ पहले स्थान पर है। इसी लिस्ट में 28.6 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। वहीं, बिहार 21.1 प्रतिशत के साथ तीसरे और झारखंड ने 20.5 प्रतिशत की दर के साथ चौथे और हिमाचल 17.1 प्रतिशत की दर हालिस कर पांचवां स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में उत्तराखंड में भर्ती घोटाले का बोलबाला था जिसे पढ़े लिखी बेरोजगार युवाओं का सरकारों से विश्वास उड गया था, लेकिन उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफिया को सलाखों के पीछे भिजवाकर राज्य में नकल विरोध कानूनी बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड
पूरे देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर नकल विरोधी कानून बनाया गया है। आज देश के अन्य राज्य भी इस कानून का अनुकरण कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में विभिन्न विभागों में अबतक सभी भर्ती पारदर्शिकता से हुई है ।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना का मकान करते हुए बताया है कि 2014 से पूर्व का भारत और 2014 की अब का भारत है जमीन आसमान का फर्क है उनका पीएम मोदी ने हर वर्ग के लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि गत 17 सितंबर को विश्व कर्म दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शिल्पकारो को के लिए 13 हजार करोड़ जारी कर दिया है इससे छोटे-छोटे कार्यक्रमों को योजना का लाभ मिलेगा जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार की अवसर प्राप्त होंगे ।
श्री चौहान ने बताया कि भाजपा जनपद स्तरीय सोशल मीडिया की कार्यशाला कर रही। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना के लिए स्थापित मीडिया एवं सोशल मीडिया सबसे सशक्त मजबूत माध्यम है ।

श्री चौहान के चौहान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया है कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार्यों पर सबसे बड़ा प्रहार कर रही है ‌। उन्होंने उत्तरकाशी नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कूड़े के निस्तारण को लेकर के सीएम की संज्ञा में लाने की बात कही है।

इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, कुल दीप, सतेंद्र, डुंडा ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली,लोकेंद्र बिष्ट , हरीश डंगवाल, चंडी प्रसाद बेलवाल, हर्ष अग्निहोत्री, दिनेश बैलवाल, राजेंद्र गंगाडी , सुखेश नौटियाल आदि मौजूद रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *