ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया, दो लोगों हुए बुरी तरह से घायल

Barsali Times Desl
1 Min Read

श्रीनगर: गढ़वाल श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया। मकान में चार बिहार मूल के मजदूर किराए पर रहते थे, जिनमें से दो बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीl मकान में चार बिहारी मूल के मजदूर किराए पर रहते हैं। इनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *