चारधाम यात्रा पांच सालों के बाद इस बार सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की मौत।

Barsali Times Desl
2 Min Read

चारधाम यात्रा में बीते पांच सालों के बाद इस बार सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 311 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

 

तो वही केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर 135 ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल मौत में 75 प्रतिशत की पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने और अचानक हार्टअटैक के कारण हुई है जबकि 25 प्रतिशत की मौत दुर्घटनाओं से हुई हैं।

बता दे की कोविड महामारी के कारण दो साल बाद इस बार चारधाम यात्रा बिना किसी रोकटोक के संचालित हुई है। तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले जबकि केदारनाथ धाम के 6 मई और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खुले थे। यात्रा शुरू होते ही चारधामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। चारधाम यात्रा में इस बार जहां तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया।

 

 

 

यात्रा शुरू करने से पहले करना पड़ा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण
चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की मौतें बढ़ने पर सरकार ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग ने ऋषिकेश समेत यात्रा पड़ाव पर तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण शुरू किया। जो यात्री स्वस्थ नहीं थे, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी।

 

तो बता दे की चारधाम यात्रा में इस बार तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया गया। अब तक बदरीनाथ धाम में 15.14 लाख, केदारनाथ धाम में 14.25, गंगोत्री में 6.0 लाख, यमुनोत्री में 4.73 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

 

धाम                    मृतक यात्रियों संख्या
केदारनाथ                135
बदरीनाथ                75
गंगोत्री                     21
यमुनोत्री                   80

वर्ष                    यात्रियों की मौत
2017                  112
2018                  106
2019                   91

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *