धार्मिक काम के लिए अब जमीन लेना आसान नहीं,जानते है पूरी जानकारी………….

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड में अब धार्मिक कामों के लिए जमीन लेना आसान नहीं होगा। इसके लिए पहले जिलाधिकारी और फिर शासन यानी उत्तराखंड सरकार से मंजूरी लेनी होगी। तो इसको लेकर भू-कानून समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने भू आवंटन को लेकर हिमाचल की तर्ज पर सख्त भू कानून बनाने की पैरवी की है। तो सिफारिश में कहा गया है कि निवेश के नाम पर उतनी ही जमीन खरीद और आवंटन को मंजूरी दी जाए, जितनी वास्तविक आवश्यकता हो।

तो साथ ही भू-कानून समिति ने उत्तराखंड में भूमि खरीद के स्थान पर लीज पर देने की व्यवस्था पर भी जोर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इससे पहले कहा था कि भू-कानून समिति की सिफारिशों का अध्ययन करके व्यापक जनहित, प्रदेश हित में सरकार भू-कानून में संशोधन करेगी। तो अब भू-कानून समिति ने 80 पेज की रिपोर्ट में 23 सिफारिशें कर दी हैं.

सिफारिश पेश करने वाली भू-कानून समिति के सदस्य अजेंद्र अजय ने कहा है कि देवभूमि में मस्जिद और मजारों का धड़ल्ले से अवैध निर्माण देखा जा रहा है क्योंकि नारायण दत्त तिवारी की सरकार में जमीन खरीद की परमिशन दी गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भू-कानून समिति की सिफारिशों का अध्ययन करके व्यापक जनहित, प्रदेश हित में सरकार भू-कानून में संशोधन करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *