सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया।

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दें कि वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

साथ ही सीएम ने दुपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट हमारी ही जिंदगी के लिए जरूरी है। ट्रेफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्कूटी से गिर कर चोटिल हुए दो लड़कों को भी सीएम ने हेलमेट जरूर पहनने की सलाह दी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *