धरासू -यमुनोत्री मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी ,मची चीख पुकार।।

Barsali Times Desk
2 Min Read

धरासू -यमुनोत्री मार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी ,मची चीख पुकार।।

यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री आ रहें थे यात्री।।

सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश के , 15 चोटीला श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल।।

 


उत्तरकाशी 31, मई। यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश और हैदराबाद के तीर्थ यात्रा की बस धरासू -यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा के पास बस सड़क पर पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाल लिया है।


जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दश बजे प्रातः यात्री बस सख्या UK08PA-1482 जो की यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए आ रहे थे अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रोड पर ही पलटने की सूचना प्राप्त हुई । मोके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एन एच आई डीसीएल एवं स्थानीय लोगो द्वारा सभी यात्रियों को सकुसल बाहर निकाला गया। उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगो को हल्की चोटें आई है जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से पीएचसी ब्रह्मखाल भेजा गया है। एन एस आईडीसीएल की मसिनो द्वारा बस को हटा दिया गया है मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *