नाकुरी शिव मंदिर के पास एक महिला व एक बालिका की भागीरथी नदी में बही,

Barsali Times Desk
1 Min Read

तहसील डुंडा कर अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास आज अपराह्न में लगभग 1.20 बजे
एक महिला व एक बालिका की भागीरथी नदी में बहने की सूचना है।

आसपास के लोगों ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया । लेकिन भागीरथी के तेज बहाव ने दोनों बह गए । जानकारी के अनुसार बताया जा रहा सावन के अंतिम सोमवार को नागेश्वर शिव मंदिर में भक्त जल चढ़ाते है ।


बहने वालों की खोजबीन जारी है बताया जा रहा है । बहने वाले लोग स्थानीय है । गंगा में जल भरने गए थे
घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोज और बचाव चलाने के निर्देश दिए हैं। खोज और बचाव अभियान में सहूलियत के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया है। मौके पर खोज और बचाव अभियान प्रारंभ किया जा चुका है।
उपजिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक भी मौके पर मौजूद हैं। घटना अपराह्न 1.20 बजे बताई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *