छोटे भाई ने लगाई फांसी, खबर सुन बड़े भाई को आया हार्टअटैक

Barsali Times Desl
1 Min Read

दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। छोटे भाई की मौत के सदमे को बड़ा भाई सहन नहीं कर पाया। मिली जानकारी की अनुसार घर के कलेश से परेशान छोटे भाई ने मौत को गले लगाया। जिसकी खबर बड़े भाई तक पहुंची तो उन्हें सदमा लग गया।

हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रिक्शा चालक अनिल सक्सेना ने घरेलू कलेश के चलते फांसी लगा ली। घरवाले अनिल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ भाई की मौत की खबर सुन बड़े भाई अनूप की हार्टअटैक से मौत हो गई। अनूप फरीदपुर से हल्द्वानी लौट रहे था। परिवार में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *