24 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट………

Barsali Times Desl
1 Min Read

उतराखंड में आज सुबह से मौसम साफ रहा तो राजधानी मे दिन के समय बारिश रही तो  वहीं, अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं। तो मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।तो वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। और कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

136 मार्ग बंद

बता दे की प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से पांच राज्य और इतने ही मुख्य जिला मार्ग सहित 136 मार्ग बंद हैं। और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के तहत एक जिला और 49 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

तो वहीं पीएमजीएसवाई के तहत 76 मार्ग बंद हैं। ऊर्जा निगम के तहत नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के 38 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *