प्रेस क्लब उत्तरकाशी की आम सभा संपन्न जगमोहन सिंह चौहान को छह माह के लिए सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Barsali Times Desl
3 Min Read

प्रेस क्लब उत्तरकाशी की आम सभा संपन्न जगमोहन सिंह चौहान को छह माह के लिए सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तरकाशी।
प्रेस क्लब उत्तरकाशी की आम सभा की बैठक आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष चिरंजीव प्रसाद सेमवाल ने की। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार और संगठनात्मक निर्णयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक की शुरुआत में महासचिव द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके पश्चात अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने सदन को अवगत कराया कि वे अपने निजी कारणों से आगामी छह माह तक संगठनात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनके अवकाश काल के दौरान उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा जाए।

सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए जगमोहन सिंह चौहान को छह माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यकाल आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने जगमोहन सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष चौहान ने कहा कि वे प्रेस क्लब की गरिमा और संगठनात्मक एकता को बनाए रखते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में प्रेस क्लब के बैंक खाते के संचालन को लेकर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष के अवकाश काल के दौरान खाता संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष/महासचिव में से किसी दो अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त प्रेस क्लब में नए सदस्यों को विधिवत सदस्यता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। आम सभा ने सर्वसम्मति से रितिका शाह (पहाड़ दूरदर्शन बड़कोट), सूर्यपाल भंडारी (पहाड़ सन्देश), और भूपेन्द्र रावत (कोबरा-न्यूज़) को प्रेस क्लब की नवीन सदस्यता प्रदान की गई।

इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब संरक्षक गंभीर पाल परमार, महासचिव दिगवीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश, राजेंद्र थपलियाल, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला मुख्य संयोजक ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह राणा, डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, मनमोहन भट्ट, रोहित बिजल्वाण कैलाश रावत गजेन्द्र चौहान दिपेंद्र कलूडा़ रितिका शाह, नमो भंडारी, सूर्यपाल भंडारी, भूपेंद्र रावत समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक का समापन अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल की अध्यक्षता में पारित धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *