उत्तरकाशी भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पे हुई चर्चा

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तरकाशी मुस्टिकसौड़ में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय एवं जिला सह प्रभारी सौरभ थपलियाल ने उद्घाटन किया। बैठक में भाजपा द्वारा गरीब कल्याणकारी योजनाओं पे चर्चा हुई और बताया गया की इन योजनाओ से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को कैसे लाभ मिल रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर देश को कैसे मजबूत कर रही है।

संगठन कार्य विस्तार, मन की बात कार्यक्रम, जोशीमठ आपदा, जी-20 में भारत का नेतृत्व, सहित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी श्री सत्येंद्र सिंह राणा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी पुनः अध्यक्ष बनने एवं प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री महेन्द्र भट्ट जी को कार्यसमिति के माध्यम से बधाई दी राजनीतिक प्रस्ताव पर बात करते हुए कहा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा अपने जनपद में विकास से लेकर लोक जनकल्याणकारी योजनाओं निरंतर लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभ जी, गंगोत्री के माननीय विधायक श्री सुरेश चौहान जी, पुरोला के माननीय विधायक श्री दुर्गेश लाल जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश चौहान जी उत्तरकाशी जिला सह प्रभारी श्री सौरभ थपलियाल जी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री बहन स्वराज विद्वान जी प्रदेश पदाधिकारी गण ,जिला पदाधिकारी गण, मंडलों के अध्यक्ष ,मोर्चों के अध्यक्ष ,विशेष आमंत्रित सदस्य ,जिला कार्यसमिति सदस्य पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *