ज्ञानसू के संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा: भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद बाडाहाट (उत्तरकाशी) में भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ज्ञानसू क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ज्ञानसू क्षेत्र के संपूर्ण आबादी क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ने तथा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का उच्चीकरण कराने का वायदा किया गया।
नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मुख्य बाजार, गंगोरी और जोशियाड़ा के बाद भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने आज ज्ञानसू के कडोला बैंड से ज्ञानसू भाजपा कार्यालय, मुख्य बाजार और ज्ञानसू बैंड और गंगोरी, पॉवर हाउस, गंगोरी बाजार आदि इलाकों में व्यापारियों, आम नागरिकों एवं मतदाताओं से मुलाकात कर विकास के नाम पर वोट की अपील की है।

इस दौरान ज्ञानसू क्षेत्र में सीवर लाइन की समस्या को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का उच्चीकरण कर संपूर्ण क्षेत्र को जोड़ने का भरोसा दिया गया। साथ ही बारात घर, नाली, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे तथा ज्ञानसू जुयाल नाला, पाडुली और मैंडा गाड़ नाले में सुरक्षा कार्य कराने का भरोसा दिया गया। इसके अलावा ज्ञानसू क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का भरोसा दिया गया। साथ ही ज्ञानसू क्षेत्र के लिए आधुनिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व राज्यमंत्री सूरतराम नौटियाल, शांति रावत, बुद्धि सिंह पंवार, विजय संतरी, विजय बहादुर रावत, आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *