UKSSSC:आयोग के पूर्व सचिव निलंबित.

Barsali Times Desl
2 Min Read

UKSSC पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन दवारा निलंबित कर दिया गया है। सचिव प्रभारी, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने बृहस्पतिवार देर रात उनके निलंबन के आदेश जारी किए।

 

 

पिछले माह स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसटीएफ ने जांच शुरू की थी।तो  पेपर लीक विवाद के बीच पहले अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वही बाद 13 अगस्त को सरकार ने आयोग के सचिव पद से संतोष बडोनी को हटा दिया था।

जिसके बाद पेपर छापने वाली कंपनी आरएमएस के मालिक राजेश चौहान समेत 31 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। तो वही  सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर की प्रिंटि प्रेस से पेन ड्राइव के माध्यम से चोरी होने का मामला भी  सामने आया। बता दे की लगातार आयोग के पदाधिकारी व अधिकारियों पर सवाल उठ रहे थे। तो बृहस्पतिवार की देर रात सचिव, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने संतोष बडोनी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें सचिव पद पर रहते हुए अपने कार्यों को ठीक से न करने और उदासीनता बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। उन्हे 2002 के नियम उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) संशोधन नियमावली 2010 के नियम 4 के उपनियम 1 के तहत निलंबित किया गया है।

 

विवादो मे घिरा आयोग

आयोग के स्तर से भर्ती परीक्षाओं के काम जिस तरह से करवाए गए, उस पर आयोग लगातार कटघरे में है। ऐसे मे एक ही कंपनी को बार-बार पेपर छपवाने का ठेका देना, आयोग की हाई सिक्योरिटी जोन वाली प्रिंटिंग प्रेस से पेपर चोरी होना, अनुबंध संबंधी मामलों में स्थिति स्पष्ट न होना जैसे तमाम आरोप लगातार लग रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *