जल समस्या से छात्र-छात्राएं परेशान………

Barsali Times Desl
1 Min Read

लोहाघट विकासखंड पाटी के जीआईसी मध्यगंगोल में पेयजल नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  तो भोजनमाताओं को मिड-डे-मील का भोजन बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।

इस पर अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पेयजल संयोजन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। भोजनमाता हेमा देवी एवं शांति देवी का कहना है कि उन्हें भोजन बनाने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से सिर पर बाल्टी रखकर पानी लाना पड़ता है। तो वही  छात्र-छात्राओं को हाथ धोने एवं बर्तनों को साफ करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। छात्र-छात्राएं बर्तनों को घर जाकर साफ करते हैं।

 

 

छात्र-छात्राओं को शौच आदि के लिए विद्यालय से बाहर लोगों के व्यक्तिगत शौचालय पर जाना पड़ता है। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दरबान सिंह का कहना है कि यदि विद्यालय में पेयजल संयोजन जल्द नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। तो  बार-बार विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *