भर्तियों पर लागू होंगी सख्त नियमावली,जानते हैं पूरी खबर।

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों के पेपर लीक होने और विधानसभा में बैकडोर एंट्री का मामला खुलने के बाद अब सरकार भर्तियों की सख्त नियमावली बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की भर्तियां रद्द करने पर विस अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को बधाई दी। और उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं विधानसभा अध्यक्ष से इन भर्तियों की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया था।और कहा कि युवाओं को पूरा विश्वास होना चाहिए कि अब जो भी भर्तियां होंगी, वह पूरी पारदर्शिता से होंगी।

 

सीएम ने कहा कि हम सरकार के स्तर से भी सख्त नियमावली बनाने जा रहे हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष से भी अनुरोध करेंगे कि वह विधानसभा में भर्तियों की सख्य नियमावली बनाएं। ताकि कल किसी  के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *