संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा

Barsali Times Desl
2 Min Read

संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए 128 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की है। इनमें उत्तराखंड के प्रो. दाताराम पुरोहित को लोकसंगीत और नाट्य विधा के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। देशभर से चुने गए 102 कलाकारों में उत्तराखंड से लोकसंगीत के लिए बीरेंदर सिंह, रेशमा शाह और पूरन सिंह शामिल है।

 

इसके अलावा 86 कलाकारों को अमृत पुरस्कार दिया जाएगा। उसमें उत्तराखंड के लोक संगीत और नृत्य क्षेत्र से भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौंडियाल, नारायण सिंह और जुगल किशोर पेटशाली शामल है।

बता दें कि  गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक संस्कृति एवं निष्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक एवं अंग्रेजी के प्रोफेसर दाताराम पुरोहित को संगीत नाटक अकादमी की ओर से पुरस्कार मिलने की खबर से रंगकर्मी और साहित्य जगत में खुशी की लहर है।

 

डॉ. पुरोहित को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उनके गांव में भी लोगों में उत्साह है। तो वही संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर रेशमा शाह ने कहा कि उन पर महासू देवता का विशेष आशीर्वाद है। भले ही उनका जन्म नैनबाग में हुआ, लेकिन उनका दिल जौनसार बावर में बसता है। उन्होंने बताया कि वह जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनपुरी आदि भाषाओं में सैकड़ों गीत गा चुकी हैं। न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, कुवैत, दुबई आदि देशों में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्हें बचपन से ही गायन का शौक था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *