विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा,सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Barsali Times Desl
1 Min Read

रुड़की:  सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *