शादी से पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म अब 10 लाख रुपये और कार की डिमांड रखी

Barsali Times Desl
2 Min Read

 उत्तराखंड: एक महिला ने अपने पति पर शादी से पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद उसके सास-ससुर ने दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान किया। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उस पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम मार्च 2021 से नवंबर 2022 तक का है। शादी से पहले महिला सैलून पर काम करती थी। सैलून के सामने रोहन प्रधान निवासी हाथीबड़कला रहता था। आरोप है कि रोहन ने उस पर दोस्ती का दबाव बनाया था।

इसके लिए रोहन कभी चॉकलेट तो कभी फूल भेजता था। लेकिन वह इनकार कर देती थी। इसके बाद एक दिन रोहन उसे प्लॉट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि यहां रोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डाट काली मंदिर ले जाकर उसे मंगलसूत्र पहना दिया।

महिला का आरोप है कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई। जब उसने इस बारे में क्षेत्र के कुछ लोगों से बताया तो उन लोगों के दबाव में आकर रोहन ने उससे विधिवत शादी कर ली। लेकिन इसके बाद पति और उसके माता-पिता उससे दहेज में 10 लाख रुपये और कार लाने की डिमांड करने लगे।

महिला ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। जब परिवार को इसका पता चला तो रोहन ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। बार-बार की प्रताड़ता ने तंग आकर महिला ने पटेल नगर पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहन प्रधान, उसके पिता श्रीचंद प्रधान और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *