मसूरी अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों धरने पर

Barsali Times Desl
1 Min Read

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मसूरी कोल्हुखेत के पानीवाला बैंड पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जाम खोलने को लेकर कर वार्ता की, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने की मांग की।

मसूरी कोल्हुखेत  में स्थानीय लोगों द्वारा जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम को करना लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छोटे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। शुक्रवार को प्रशासन की दो टीमों ने 30 स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया।

इसके अलावा इस क्षेत्र में अवैध रूप से दो होटलों का भी निर्माण किया जा रहा था। इन्हें भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त किया।

तो कुछ का चालान किया गया था, जबकि अन्य को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश ढाबे और रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जा रही थी और अन्य अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *