21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Barsali Times Desl
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंच सकते हैं। प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर केदारनाथ में तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री बाबा के दर्शनों के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री, केदारनाथ धाम के लिए स्वीकृत सोनप्रयाग-केदारनाथ 13 किमी लंबे रोपवे का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 21 अक्तूबर को केदारनाथ आने की उम्मीद है। अभी भ्रमण को लेकर अंतिम कार्यक्रम नहीं मिला है। आगामी चार-पांच दिनों में प्रधानमंत्री के भ्रमण से जुड़ी सभी आवश्यक जरूरतों की धाम में पूर्ति कर दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा, संचार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को अगले तीन दिनों में दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

पहले पीएम मोदी के 23 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचने की बात हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण के दौरान बाबा केदार के भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *