यातायात व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार पहुंचे मौके पर

Barsali Times Desl
1 Min Read

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में  पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया। इस दौरान लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

टीम ने प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं पीडी डीआरडीए टिहरी का भी शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।

इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *