बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……………

Barsali Times Desl
2 Min Read

राज्य मे आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा।तो चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। और मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

तो देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना जताई है।तो ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।  बता दे की देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान मे भी गिरावट आई है।

बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर

मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। तो बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। तो मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 सितंबर को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

रुद्रप्रयाग मे स्कूलों मे दिन का अवकाश घोषित

मौसम विभाग के 15 व 16 सितंबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में आंगनबाड़ी सहित कक्षा  1 से 12वीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

चंपावत में भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 15 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *