अब दून में गर्मायी सियासत ……….

Barsali Times Desl
2 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे तो  राजधानी देहरादून की सियासत गरमा उठी।  बता दे की दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय गए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। और सीएम के पार्टी मुख्यालय में पहुंचने के साथ ही दून में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।तो जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। तो इस दौरान वह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विधानसभा भर्ती मामले के संबंध में भी फीड बैक दे सकते हैं।

 मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की जानकारी दी। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड में वीकेंड टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की।पर्यटन अवस्थापना से जुड़े संसाधनों को जुटाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग लिया जाएगा।तो वही मुख्यमंत्री से कुछ उद्यमियों और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार के विकास के एजेंडे और भावी रोडमैप की जानकारी दी।

तो जानकारी के मुताबिक यदि जांच समिति बैकडोर नियुक्तियों को रद्द करने की सिफारिश करती है तो तत्कालीन स्पीकर जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हैं, पर नैतिक दबाव बना सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *