उत्तराखंडपर्यटनसामाजिकस्वास्थ्य

चारधाम यात्रा मे बना नया रिकॉर्ड……

Listen to this article

बता दे की चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।तो बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार हो गया है। तो वही चारधाम यात्रा नवंबर माह तक चलेगी। बता दे की कोविड महामारी के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही।

तो इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई।

तो सरकार को उम्मीद थी कि चारधाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी। तो लगभग सवा चार महीने की चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

धाम               तीर्थयात्री
बदरीनाथ          1236555
केदारनाथ          1163660
गंगोत्री                531720
यमुनोत्री             416927
हेमकुंड साहिब   173911
कुल                  35227

तो चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में नया रिकॉर्ड बनना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। और प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तो सितंबर में दर्शन के लिए चारधामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!