धारचूला में बनेगी पर्वतारोहण दीवार।

Barsali Times Desl
1 Min Read

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकासखंड में कृत्रिम पर्वतारोहण दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में 1,31,50,000 रुपये खर्च होंगे। पर्वतारोहण दीवार के निर्माण से पर्वतारोहण के क्षेत्र में जाने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा।

 

 

बता दे कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत धारचूला स्टेडियम में कृत्रिम पर्वतारोहण दीवार का निर्माण किया जाएगा। दीवार का निर्माण एक करोड़ इकत्तीस लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।तो पहली किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था को 40 फीसदी के आधार पर 52,60,000 रुपये दिए जा चुके हैं।

यह पहला मौका होगा जब क्षेत्र के युवा पर्वतारोहियों के लिए दीवार का निर्माण किया जा रहा है। युवा पर्वतारोही इस दीवार में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेकर बड़ी-बड़ी पर्वतमालाओं को आसानी से पार कर सकेंगे।

 

दीवार का निर्माण पर्वतारोहण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए किया जाएगा। इससे जिले के युवाओं को पर्वतारोहण की बारीकियां सीखने में मदद मिलेगी और पर्वतारोहण की तरफ भी युवा आकर्षित होंगे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *