वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी

Barsali Times Desl
1 Min Read

शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है

 

25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।

इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *