हरिद्वार : निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले 94 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से गये हटवाये

Barsali Times Desl
2 Min Read

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक चलाया अभियान
बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई।
निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले 94 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से गये हटवाये
भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा  धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले शहर क्षेत्र से 31 एवं देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटवाया गया तथा भविष्य में बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानको का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित व्यक्तियों/प्रबंधकों/समितियां को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही उपस्थित लोगों को स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *