बाब केदार और यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी …………

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड मे सोमवार देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। और बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं, हाल ही में हुई बारिश और अब हिमपात से धामों में ठंड भी बढ़ने लगी है।

तो यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टॉप में तड़के हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी के बाद धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है।और  उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में सोमवार देर रात से हल्की बारिश हो रही है। तो बारिश के बाद मसूरी में भी हल्का कोहरा छाया हुआ है। साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है।

 


तो वही आज मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में हालांकि हल्के बादल छाए हैं, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से उमसभरी गर्मी हो गई है।

केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख से ज्यादा पहुंह गई है। बीते दस दिनों से धाम में प्रतिदिन श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ रही है।इस वर्ष अब यात्रा के सिर्फ 37 दिन रह गए हैं। जिस तरह से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है। यात्रियों की भीड़ के चलते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *