रक्षा मंत्री जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा।

Barsali Times Desl
1 Min Read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दशहरे के मौके पर औली पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के बेस कैंप में शस्त्र पूजन किया।  राजनाथ आज चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे।रक्षा मंत्री के मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे। जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने शाम को देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद आज वे चमोली पहुंचे और जवानों के साथ पूजा में भाग लिया।

 

तो इस अवसर पर  सैनिक कल्या  ण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आ रहते है। और उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *