इंदिरा कॉलोनी से लेकर गोफियारा तक फ्री होल्ड कराएंगे जमीन: किशोर

Barsali Times Desk
2 Min Read

इंदिरा कॉलोनी से लेकर गोफियारा तक फ्री होल्ड कराएंगे जमीन: किशोर

-कॉलोनी में सीवर, स्ट्रीट लाइट और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंगे
-शहर में गरीबों और जरूरतमंद को मिलेंगे पीएम आवास
-मातृशक्ति और युवाओं को मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने शहर क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी, भैरव चौक, और गंगा नगर क्षेत्र में घर घर प्रचार कर विकास के नए विजन पर वोट मांगे। इधर, भाजपा ने प्रचार के अंतिम दिन शहर में रैली निकालकर नुक्कड़ सभा आयोजित की।

भाजपा नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने इंदिरा कॉलोनी, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, भैरव चौक, शिक्षक कॉलोनी, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी, गोफियारा आदि क्षेत्रों में व्यवस्थित विकास करने तथा यहां के निवासियों को फ्री होल्ड की सुविधा देने का वादा किया गया। साथ ही सीवर, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार लाने का भरोसा दिया गया। साथ ही काशी नगरी के धार्मिक स्वरूप को बरकरार रख यहां धार्मिक और पौराणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इधर, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भटवाड़ी रोड पार्टी कार्यालय से विश्व चौक, हनुमान चौक तक रैली निकाली। बाद में रैली नुक्कड़ सभा मे तब्दील हुई। इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल ने एक प्रत्याशी पर वर्ग विशेष की पैरवी करने के आरोप लगाए। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में विकास के नाम पर मतदान की अपील की। इस दौरान प्रचार में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, रमेश सेमवाल, सुधा गुप्ता, बुद्धि सिंह पंवार, सुरेंद्र पंवार, नागेंद्र चौहान, खुशाल नेगी, आदि ने प्रचार किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *