कोरोना : राज्य के नौ जिलों में मिले 61 नए मरीज, दो मरीजों ने तोड़ा दम…

Barsali Times Desl
1 Min Read

राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। बता दे की संक्रमितों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं।तो वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या पांच सौ से कम हो गई है। और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1822 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

 

राज्य नौ जिलों में 61 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 21, तो नैनीताल में 18, जबकी हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी और अल्मोड़ा में तीन-तीन, चमोली, चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिले है। तो बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है।

 

बता दे की ऋषिकेश में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हुई है।और संक्रमितों की तुलना में 165 मरीज ठीक हुए हैं। तो वर्तमान में 495 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। तो प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *