अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से संबंधित मामले पांच जनवरी को सुनवाई

Barsali Times Desl
1 Min Read

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से संबंधित मामले की मंगलवार को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि रखी है। अब इस मामले में सुनवाई आगामी पांच जनवरी को होगी।

 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवान ने कहा कि आज सुनवाई हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर फैसला होना था, लेकिन अब पांच जनवरी तक इंतजार करना होगा।

बता दें कि 12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई में तीन आरोपियों में से दो सौरभ और पुलकित ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नार्को टेस्ट के लिए सहमति प्रदान की थी, जबकि तीसरे आरोपी अंकित ने अदालत से दस दिन का समय मांगा था। इसके बाद 22 दिसंबर की सुनवाई के दौरान तीनों ने आरोपियों के वकील अमित ने अदालत के माध्यम से एसआईटी से सवाल किए थे कि वह ये टेस्ट क्यों कराना चाहती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *