*उत्तरकाशी वार्ड 5 में गजेंद्र सिंह बिष्ट का डोर टू डोर संपर्क अभियान जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद*

Barsali Times Desk
4 Min Read

*उत्तरकाशी में गजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया विकास का वादा: वार्ड नंबर-5 की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प*

 

*गजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा- वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे*

*उत्तरकाशी में गजेंद्र सिंह बिष्ट ने जनता से की अपील: उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें ताकि वे वार्ड की समस्याओं का समाधान कर सकें।

उत्तरकाशी, 18 जनवरी 2025 जनपद बाड़ाहाट नगर पालिका के जिला अस्पताल वार्ड नंबर-5 से सभाषद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। गजेंद्र सिंह बिष्ट, जो अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं,पिछले लबे  समय से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस बार उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है।

गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वे घर-घर जाकर जनता से आशीर्वाद और जन समर्थन मांग रहे हैं और उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने वादा किया है कि यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वे अपने वार्ड में ऐतिहासिक कार्य करेंगे।वार्ड की विभिन्न समस्याओं जैसे नालियों की खराब दशा, शिविर लाइन की स्थिति, और स्ट्रीट लाइटों और की कमी को दूर करने का संकल्प लिया है। गजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वे अस्पताल वार्ड नंबर 5 की सभी समस्याओं का धीरे-धीरे निस्तारण करेंगे और आम जनता के सुख-दुख में हमेशा ईमानदारी के साथ खड़े रहेंगे।

वार्ड नंबर 5 के सभासद प्रत्याशी गजेंद्र सिंह बिष्ट ने जनसंपर्क के दौरान लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 5 के साथ-साथ सभी वार्डों में उनकी चर्चाएं जोरों पर हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनमें मुख्य समस्या भागीरथी नदी के तट पर आयोजित कार्यक्रमों पर नगर पालिका द्वारा कर वसूली करते है। गजेंद्र बिष्ट ने कहा कि अगर जनता उन्हें वार्ड नंबर 5 से समर्थन देती है, तो वे इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।

 

गजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने चुनावी अभियान में यह भी कहा कि वे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सड़कों की मरम्मत, पेयजल की आपूर्ति, और सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

गजेंद्र सिंह बिष्ट ने यह भी वादा किया कि वे वार्ड में वृद्धजनों और विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे इन वर्गों के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम चलाएंगे ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

गजेंद्र सिंह बिष्ट ने जनता से अपील की है कि वे उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें ताकि वे वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान कर सकें और इसे एक आदर्श वार्ड बना सकें। उन्होंने विश्वास जताया है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा और वे अपने वादों को पूरा करेंगे।

इस प्रकार, गजेंद्र सिंह बिष्ट अपने सरल और सौम्य स्वभाव के साथ जनता के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे अपने वार्ड में ऐतिहासिक कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *