देहरादून सहस्त्रधारा  में  हेलीड्रोम का निर्माण,यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं

Barsali Times Desl
1 Min Read

देहरादून सहस्त्रधारा  में  हेलीड्रोम का निर्माण किया जाएगा। जहां पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इस हेलीड्रोम की क्षमता 500 यात्रियों की होगी।

 

बता दें कि यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अगले यात्रा सीजन से सहस्त्रधारा से भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

 

सहस्त्रधारा हेलीपैड विस्तार के लिए नगर निगम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को भूमि के बदले13 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *