आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे से शिष्टाचार भेंट सीएम धामी।

Barsali Times Desl
2 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को भवाली श्यामखेत में आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे से शिष्टाचार भेंट की। तो भाजपा कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए बाहर खड़े रहे। लोगों ने वाहन में बैठे सीएम को ज्ञापन सौंपे। वहां से सीएम हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए। सीएम बृहस्पतिवार को नैनीताल दौरे पर रहे।

 

राज्य अतिथि गृह में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि बलियानाला की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। डिजिटल फार्मिंग के क्षेत्र में भी प्रदेश में बेहतर कार्य की शुरूआत हो चुकी है।और प्रदेश में किए जा रहे आयात को निर्यात में बदलने की दिशा में पहल की जा रही है।किता हत्याकांड, उत्तरकाशी में दुराचार प्रकरण समेत अन्य के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकार पहाड़ में प्रचलित परंपरागत खेती में आधुनिक तकनीकी ज्ञान को शामिल कर भूमि की उत्पादकता के साथ फसलों का उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। और आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य अतिथि गृह स्थित शैले कॉटेज से गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से संबंधित वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्राकृतिक दृष्टि से परंपरागत खेती के लिए उपयुक्त बताया।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के तहत आच्छादित किया गया है। राज्य में पांच करोड़ रुपये से प्राकृतिक कृषि नमामि गंगा कॉरिडोर को शुरू किया जा रहा है। इस योजना से गंगा तट पर पांच किमी की परिधि को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *