मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी

Barsali Times Desl
2 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व करने वाला भाजपा की नेता सुशील बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जनसंघर्ष प्रेरणा बनेगा और योगदान हमेशा प्रदेश के लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

वे सदैव पर्वतीय जनसरोकारों के प्रति सजग रहीं। राज्य आंदोलन में उनका योगदान महिलाओं के लिए प्रेरणादायी रहा।
उनका निधन दुखद है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व कर अलग राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी।

राज्य आंदोलनकारी, महिला आयोग की अध्यक्ष व भाजपा नेता के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाया। –
यह प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक संघर्षशील महिला थीं। उन्होंने जनसरोकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके निधन पर दुखी हूं। – 
राज्य आंदोलन में उनकी अग्रणीय भूमिका को कोई नहीं भुला सकता। वह राज्य हितों के लिए मुखर रहीं। वह हमेशा फ्रंट वारियर रहीं। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

अदम्य साहस और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की त्वरा की धुरी हम सबकी गौरव व मार्गदर्शक के निधन से मैं स्तब्ध हूं। संघर्ष की जिजीविषा का एक सूर्य अस्त हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *