लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा रद्द।

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी ।

बता दे कि राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी।

और आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। बता दे परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *