मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन

Barsali Times Desl
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। इसके लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *