मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दें कि जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव के दृष्टिगत वहां पर चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मुख्यमंत्री अपेक्षानुसार  अजेन्द्र अजय, अध्यक्ष,  बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को एतद्द्वारा मुख्यमंत्री  के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया जाता है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा मा० अध्यक्ष जी से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे समय-समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मा० मुख्यमंत्री जी के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।

इस अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *