राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद, शिक्षा मंत्री से सम्मानित हुए प्रदीप नेगी………..

Barsali Times Desl
1 Min Read

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरिद्वार के शिक्षक प्रदीप नेगी को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सम्मानित किया।तो शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक प्रदीप नेगी ने शिक्षा विभाग और प्रदेश का नाम रोशन किया है। और कहा की जब कोई शिक्षक या विद्यार्थी अच्छा कार्य करता है तो उससे प्रदेश और शिक्षा विभाग का नाम रोशन होता है। तो उन्होंने कहा कि प्रदेश के जितने भी जर्जर स्कूल हैं उन्हें तोड़ने और नए बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव भेजने के निर्देश समस्त जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दे दिए गए हैं। तो इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमार खगेंद्र, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *